Oplus_131072


काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड की प्राचीन नगरी काशीपुर स्थित प्राचीन देवालय श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रधान पंडित स्वर्गीय पंडित बच्ची राम शर्मा के निवास ‘रमन सदन’ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई।
श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभारंभ पंडित वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया जी की पुत्री द्वारा किया गया। विवाह के बाद वह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित अपनी ससुराल में निवास करती हैं। इसके पश्चात श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रधान पंडित स्वर्गीय पंडित राधा रमन शर्मा के पुत्र पंडित वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कराई और आरती की। इस दौरान भगवान श्री गणेश को मोदक का भोग अर्पित किया गया। रमन सदन में अब प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की आरती के साथ चालीसा पाठ किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन से परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस अवसर पर पंडित वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया जी ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *