काशीपुर | 27 जुलाई 2026 स्वर्गीय श्रीमती सुषमा विद्यार्थी के छठे मासिक श्राद्ध के अवसर पर उनके पति एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी ने पूरे श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ श्राद्ध कर्म संपन्न कर अपनी धर्मपत्नी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्राद्ध कार्यक्रम आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी की तिथि के अनुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि “पत्नी के जाने के बाद पति भीतर से पूरी तरह टूट जाता है। जीवन का एक महत्वपूर्ण सहारा छिन जाने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने कहा कि अपनी धर्मपत्नी के निधन के बाद उन्होंने स्वयं को अपने आराध्य देव भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें श्री हनुमान जी पर पूर्ण विश्वास और अटूट श्रद्धा है तथा प्रभु की कृपा ने उनके अकेलेपन और मानसिक पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान की है। श्री विद्यार्थी ने आगे कहा कि पिछले छह महीनों में उन्हें जीवन और समाज को बहुत करीब से समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि अब वह सामाजिक जीवन में पहले की अपेक्षा कम आना-जाना पसंद करते हैं और अधिक समय प्रभु भक्ति एवं आत्मचिंतन में व्यतीत कर रहे हैं।
श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्रीमती सुषमा विद्यार्थी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

