Oplus_131072

पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का लिया संकल्प काशीपुर | 26 जुलाई 2026 केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि.), काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल अनन्या रीजेंसी, काशीपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए समारोह में सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में केमिस्ट व्यवसायी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने, दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी लंबे समय से दवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। नवगठित कार्यकारिणी से भी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। सोसायटी के निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में निर्वाचन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्वाचन समिति में योगेंद्र मोहन सक्सेना ने मुख्य चुनाव अधिकारी, जबकि मुकेश चावला एवं प्रियांशु बंसल ने सह चुनाव अधिकारियों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। शपथ ग्रहण समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *