रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-01 रुद्रपुर की टीम ने शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान गुरनाम कौर पत्नी प्रेम सिंह के घर से 500 मिलीलीटर क्षमता के 24 पाउच, कुल 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं रूपिंदर कौर पत्नी किशन सिंह के घर से 500 मिलीलीटर क्षमता के 42 पाउच, कुल लगभग 21 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र-01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रधान आबकारी सिपाही दीपक, संतोष, विकास तथा आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र, रोशनी सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

