काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशीपुर महानगर (जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड) के नगर खंड प्रचारक श्री अभिषेक जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संगठन मंत्री, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा (नैनीताल) श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी के आवास “रमन सदन”, श्री बांके बिहारी मंदिर गली, रहमखानी स्ट्रीट, स्वर्गीय श्री रामदत्त जोशी (पूर्व विधायक) मार्ग, हलवाई लेन, काशीपुर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान श्री अभिषेक जी ने श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि संघ परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी ने शोक संवेदना प्रकट करने एवं आत्मीय सहयोग के लिए श्री अभिषेक जी का आभार व्यक्त किया।
शोक भेंट के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

