काशीपुर। पूर्व कोतवाल विजय चौधरी के 74वें जन्मदिवस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक एवं हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्यार्थी ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। अपने शुभकामना संदेश में वेद प्रकाश विद्यार्थी ने श्री चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज का हौसला बढ़ाते रहें। उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की प्रार्थना भी की।वेद प्रकाश विद्यार्थी ने अपने संदेश में पारिवारिक आत्मीयता का उल्लेख करते हुए विजय चौधरी एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी प्रेषित किए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

