Oplus_131072

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान तथा जनपद न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल, रुद्रपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज ममता पंत ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ, महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम) के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सम्मानजनक एवं सुरक्षित कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार प्राप्त है। यदि किसी महिला के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार, अशोभनीय इशारे अथवा किसी प्रकार का अनुचित आचरण किया जाता है, तो वह बिना किसी संकोच के संस्था की पॉश (POSH) समिति के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया तथा जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर एचआर हेड विनीत कुमार, एचआर अनुदीप राह, एचआर चंचल सहित कंपनी की सैकड़ों महिला कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षित कार्यस्थल तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed