Oplus_131072

काशीपुर/नई दिल्ली, 05 जुलाई 2026। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत ने सामाजिक कार्यकर्ता रिज़वान अहसन को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के निर्देशन एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से की गई है। संगठन के अनुसार यह जिम्मेदारी श्री रिज़वान अहसन को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, मानव अधिकारों के प्रति समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा जनसेवा में सक्रिय भूमिका को देखते हुए सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत देशभर में मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि रिज़वान अहसन अपने अनुभव, दूरदर्शिता और कार्यकुशलता के बल पर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि श्री रिज़वान अहसन जैसे अनुभवी, समर्पित और कर्मठ समाजसेवी के संगठन से जुड़ने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा मानव अधिकारों के संरक्षण और जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार रिज़वान अहसन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखंड) मोहम्मद नबी अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष (असम) बिलाल अली, प्रदेश महासचिव (उत्तर प्रदेश) डॉ. लक्ष्मण सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष (उत्तराखंड) वसीम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) प्रकाश चन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव (उत्तराखंड) मोहम्मद फुरकान, प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष (असम) हुसैन अली, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष मालवी दुआ, प्रदेश अध्यक्ष (एससी/एसटी मोर्चा, उत्तराखंड) हेमा गौतम, प्रदेश संगठन सचिव सरफराज अहमद, प्रदेश संगठन मंत्री (उत्तराखंड) बॉबी बादशाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर समाज) याना खान, जिला अध्यक्ष (ऊधम सिंह नगर) मोहम्मद गयास अंसारी तथा जिला अध्यक्ष (सोनितपुर, असम) नारायण सिंह गोड ने श्री रिज़वान अहसन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री रिज़वान अहसन के मार्गदर्शन और अनुभव से राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत मानव अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय और जनहित के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *