Oplus_131072


गदरपुर, 06 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गदरपुर विकास खंड कार्यालय में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अरविन्द पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरविन्द पाण्डेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पांच वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों बच रहे हैं। विधायक ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार, किच्छा में एम्स निर्माण, रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, गदरपुर बाईपास तथा बस अड्डे सहित कई विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के हर मोर्चे पर मजबूती से कार्य कर रही है और इसी कारण जनता का सरकार पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा है, जिससे आम लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया। सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से 4 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 2 लाभार्थियों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर, 6 लोगों को व्हीलचेयर, 4 लोगों को छड़ी तथा एक व्यक्ति को श्रवण यंत्र (कान की मशीन) वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने छह महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। जल संस्थान को प्राप्त पांच शिकायतों में से दो का मौके पर ही समाधान किया गया। उद्योग विभाग, सेवायोजन विभाग, रेशम विभाग और पंजाब नेशनल बैंक ने विभिन्न स्वरोजगार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। पशुपालन विभाग ने 20 पशुपालकों को दवाइयां, शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें तथा कृषि विभाग ने 10 किसानों को कृषि रसायन वितरित किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, जिला पंचायत सदस्य शिल्पी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, खंड विकास अधिकारी आतिया परवेज, तहसीलदार लीना चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *