खटीमा, 4 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने धामी सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा, भवानी भंडारी, नवीन बोहरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

