काशीपुर। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) काशीपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने शिरकत कर चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। वे दिन-रात अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनका योगदान सदैव सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा।
उन्होंने सभी चिकित्सकों के त्याग, सेवा भावना और समर्पण को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। महापौर ने कहा कि कोरोना काल सहित हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में डॉक्टरों ने जिस समर्पण और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, उसे देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. यशपाल रावत, डॉ. पी.के. दीक्षित, डॉ. तरुण सोलंकी, ब्रिगेडियर सुखवीर सिंह, कर्नल संजीत, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. अमरजीत साहनी और डॉ. रवि सहोता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने सहभागिता की। समारोह में चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

