Oplus_131072

काशीपुर/हापुड़। दिल्ली से काशीपुर के रास्ते रामनगर के लिए परचून, जूते-चप्पल और अन्य सामान लेकर आ रहे एक मालवाहक कैंटर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के थाना सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत गांव खुड़लिया के पास एनएच-9 बाइपास पर हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा और उसमें रखा अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन संख्या UP 21 ET-5731 दिल्ली से काशीपुर स्थित इजहार कोरियर सर्विस के लिए माल लेकर आ रहा था। चलते कैंटर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियात के तौर पर एनएच-9 पर यातायात को डायवर्ट कराया, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन में लदा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। इजहार कोरियर सर्विस के संचालक इजहार हुसैन ने बताया कि कैंटर दिल्ली से ट्रांसपोर्ट का माल लेकर काशीपुर आ रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *