Oplus_131072

वार्ड नंबर-1 राम विहार कॉलोनी, शिमला बहादुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आज वार्ड नंबर-1, राम विहार कॉलोनी, शिमला बहादुर स्थित समाजसेवी श्री मुकेश गुप्ता जी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं रुद्रपुर के पूर्व मेयर एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामपाल सिंह जी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने ‘कैच द रेन – जहाँ बारिश, वहीं संचय’ अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचय को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद भविष्य की अमूल्य पूंजी है और वर्षा जल का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, संस्थान और आसपास वर्षा जल संचय की व्यवस्था अपनाए, तो आने वाले वर्षों में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, नवाचार, युवा शक्ति की भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने देशवासियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए जल, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जनभागीदारी जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षा जल संचय की व्यवस्था विकसित करने तथा जल बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल चौहान जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन’ अभियान केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जल संरक्षण का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जनहितकारी बताते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षत्रिय महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल चौहान जी, श्री प्रेमपाल गंगवार, श्री कृष्णपाल गंगवार, श्री बॉबी गंगवार, समाजसेवी श्री मुकेश गुप्ता, भूतपूर्व सैनिक श्री लेखराज सिंह, श्री सुरेंद्र गंगवार, श्री संतोष चौहान, श्री बलराम माझी, श्रीमती शुम्पी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *