Oplus_131072


खटीमा, 27 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, अमित पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष (वीसी) जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *