काशीपुर नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता की बेहतर सुविधा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज चैती मेला परिसर में दो आधुनिक सुलभ शौचालयों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। काशीपुर में आज दिनांक 18 मई, सोमवार को दोपहर 12:30 बजे चैती मेला परिसर में नगर निगम की ओर से दो सुलभ शौचालयों का शिलान्यास किया गया। इन दोनों शौचालयों का निर्माण लगभग एक करोड़ 46 लाख 79 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा।
कार्यक्रम में काशीपुर के माननीय महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन सुलभ शौचालयों के निर्माण से चैती मेला परिसर में आने वाले लोगों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर निगम लगातार शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। यह परियोजना स्वच्छता और जनसुविधा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।फिलहाल, नगर निगम की इस पहल को शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा हो पाता है या नहीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

