उत्तराखंड सरकार ने विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। अनुपूरक बजट में युवाओं के लिए निशुल्क इंजीनियरिंग कोचिंग और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने पर भी ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट में गतिमान अवस्थापना विकास को रफ्तार और कल्याणकारी योजनाओं का ख्याल रखा है। राज्य गठन के 25 वर्षों में पहली बार राज्य के बजट का आकार 1.19 लाख करोड़ पार हो गया है। इसके साथ ही युवाओं व खिलाड़ियों की योजनाओं के लिए धन की कोई कम नहीं होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने वर्तमान कार्यकाल का अंतिम सत्र में 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में राजस्व मद की तुलना में पूंजीगत मद को प्राथमिकता दी गई। पूंजीगत मद के बजट से प्रदेश में अवस्थापना विकास को रफ्तार मिलेगी। चुनावी वर्ष में सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कमी न रहे, इसके बजट का विशेष प्रावधान किया है।

48 करोड़ रुपये का प्रावधान
युवाओं को इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अवस्थापना विकास के लिए बजट का प्रावधान किया है। 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ को भव्य व दिव्य बनाने के लिए अनुपूरक बजट में 290 करोड़ का प्रावधान किया है। ग्रामीण सड़कों की बेहतर बनाने के लिए 31 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में जोशीमठ के अलावा अन्य क्षेत्रों में भू धंसाव की एक बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए 48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट को विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विकास योजनाओं को गति देने के साथ जन कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। वित्तीय प्रबंधन, आर्थिक विकास और नवाचार क्षेत्र में उत्तराखंड की उपलब्धियां सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *