नई दिल्ली। उत्तराखंड में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में आयुर्वेदिक और यूनानी कॉलेजों की स्थापना समेत स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में उत्तराखंड में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने और आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा शिक्षा के लिए नई संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया गया। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश में इन चिकित्सा संस्थानों की स्थापना से युवाओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में भी मदद मिलेगी।

डॉ. चौधरी ने उत्तराखंड में आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की संभावनाओं पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने इन क्षेत्रों में संस्थागत विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रदेश के लिए इसके महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

यह मुलाकात प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने तथा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *