किच्छा/सिरौलीकलां। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच किच्छा और सिरौलीकलां से बड़ी चुनावी अपडेट सामने आई है। मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने मजबूत बढ़त बना ली है। किच्छा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह करीब 2600 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और मौजूदा रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं सिरौलीकलां में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने करीब 1100 वोटों की बढ़त बना ली है। यहां तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और अब केवल एक राउंड की गिनती बाकी है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। मतगणना के अंतिम राउंड के बाद ही आधिकारिक परिणाम स्पष्ट होगा। हालांकि, फिलहाल दोनों स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की बढ़त ने चुनावी तस्वीर को काफी हद तक कांग्रेस के पक्ष में कर दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
