किच्छा। नगर पालिका चुनाव की मतगणना के बीच किच्छा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। शुरुआती मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने 10 वार्डों में बढ़त बना ली है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस करीब 2,000 वोटों से आगे चल रही है, जबकि भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप भी भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले करीब 2,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए बताए जा रहे हैं। मतगणना के रुझानों ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
किच्छा नगर पालिका के तीन वार्ड ऐसे भी हैं, जहां भाजपा को अब तक 100 से कम वोट मिले हैं। इनमें वार्ड संख्या 14, 15 और 17 के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा बढ़त दिखा रहे हैं। वार्ड संख्या 14 में कांग्रेस को 603 वोट, जबकि भाजपा को महज 14 वोट मिले हैं। वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस के खाते में 424 वोट आए, जबकि भाजपा को 35 वोट मिले हैं। वहीं वार्ड संख्या 17 में कांग्रेस को 528 वोट, जबकि भाजपा को 53 वोट प्राप्त हुए हैं।
इन रुझानों के बाद किच्छा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। हालांकि, अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *