Oplus_131072


काशीपुर, 26 सितंबर 2026। डायल 112 पर कार चोरी होने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना काशीपुर के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सूचना की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत ₹10 हजार का चालान किया।
पुलिस के अनुसार, आर्यनगर काशीपुर निवासी विजय कुमार ने डायल 112 पर अपनी निजी कार चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना काशीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को कार चोरी होने संबंधी दी गई सूचना झूठी मिली। इसके बाद पुलिस को गलत सूचना देकर गुमराह करने तथा पुलिस संसाधनों का अनावश्यक उपयोग कराने के मामले में विजय कुमार के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया गया।
पुलिस ने की अपील
काशीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायल 112 का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन सहायता के लिए करें। किसी भी घटना की सूचना पुलिस को हमेशा सही और तथ्यात्मक रूप से दें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने अथवा आपातकालीन संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *