
मंडलायुक्त ने समस्याएं सुनी तथा सभी राजनैतिक दलों एस आई आर में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा प्राप्त दावे आपत्तियों का नियमानुसार व समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
बैठक के प्रारंभ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि आलेख प्रकाशन में जनपद में 1155672 मतदाता हैं, जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं 110536 हैं,विसंगति वाले 336164 है तथा 446615 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए जिसमें से 222257 नोटिस की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है शेष नोटिसों की सुनवाई गतिमान है।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, उप निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल,विधायक शिव अरोरा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस ललित बिष्ट, आप की किरण पांडेय विश्वास, बी एस पी के चंद्रशेखर राव सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी उद्यम सिंह नगर।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
