
काशीपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक युवक को 4.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को आईटीआई पुलिस टीम कचनाल गुसाईं रोड स्थित आईआईएम छात्रावास गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें 4.87 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और वीवो की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम सिंह पुत्र जसवंत सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम दभौराएहतमाली, मुकंदपुर, थाना आईटीआई, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
