Oplus_131072



श्रमिक आंदोलन और जनसेवा से जुड़े रहे वेद प्रकाश विद्यार्थी का पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर से रहा था काशीपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी के साथ वरिष्ठ श्रमिक नेता वेद प्रकाश विद्यार्थी ‘भैया जी’ की एक दुर्लभ तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह तस्वीर उस दौर की यादों को ताज़ा करती है, जब देश की राजनीति और श्रमिक आंदोलनों के बीच मजबूत संवाद और आत्मीय संबंध देखने को मिलते थे। वेद प्रकाश विद्यार्थी ‘भैया जी’ लंबे समय से श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में रही है, जिन्होंने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया।
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, स्पष्ट विचारों और जनसरोकारों के लिए पूरे देश में सम्मानित रहे। श्रमिक नेता वेद प्रकाश विद्यार्थी के साथ उनकी यह तस्वीर उस आत्मीय संबंध और विचारों की निकटता का प्रतीक मानी जा रही है।
सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐसी ऐतिहासिक तस्वीरें नई पीढ़ी को देश के उन नेताओं और समाजसेवियों के योगदान से परिचित कराती हैं, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, श्रमिक हितों और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। यह दुर्लभ तस्वीर न केवल एक ऐतिहासिक स्मृति है, बल्कि श्रमिक आंदोलन और जननेताओं के बीच रहे मजबूत संबंधों की भी एक महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करती है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *