Oplus_131072


काशीपुर। नगर निगम काशीपुर ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा पृथक्करण युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने डस्टबिन वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर और किरायेदार को दो डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें एक डस्टबिन गीले कचरे तथा दूसरा सूखे कचरे के लिए होगा, जिससे स्रोत स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जा सके। अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या-1 से की गई है और प्रतिदिन एक से दो वार्डों में घर-घर जाकर लगभग 80 हजार डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम काशीपुर को काशी की तर्ज पर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों का सहयोग भी अब मिलने लगा है, लेकिन अभी भी कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से अपील की कि वे नगर निगम के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर शहर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने घर से ही कचरा पृथक्करण की आदत अपनाएगा तो काशीपुर स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना सकेगा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद दीपा पाठक, अनिता कांबोज, वैशाली गुप्ता, राशिद फारुकी, संजय शर्मा, सतीश कुमार, कुलदीप शर्मा, बीना नेगी, शशांक गोले, सुरेश सैनी, पार्षद पति हनीफ गुड्डू, घनश्याम सैनी, सिटी मिशन मैनेजर मोहम्मद जफर, वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश चौहान, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, बच्चू, प्रकाश नेगी, भाव्या पांडे, सुशांत, नवीन, मुकेश पाहवा, चौधरी समरपाल सिंह, राजीव परनामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *