काशीपुर/बिजनौर। हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आगामी 31 जुलाई 2026 को बिजनौर में एक भव्य साहित्यिक समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के काशीपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार विनोद भगत को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए “मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। विनोद भगत अब तक तीन पुस्तकों का सृजन कर चुके हैं। उनके दो चर्चित काव्य संग्रह “पेट की आग” और “बारिश की एक बूंद” साहित्य जगत में सराहे गए हैं। हाल ही में उनका कहानी संग्रह “दरकते सपने” भी प्रकाशित हुआ है, जिसे पाठकों और साहित्य प्रेमियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मुंशी प्रेमचंद स्मृति समिति, बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, लेखक, बुद्धिजीवी एवं साहित्य प्रेमी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, उनकी सामाजिक दृष्टि तथा हिंदी कथा साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह सम्मान समारोह सायं 4:00 बजे से श्याम विहार कॉलोनी, नजीबाबाद रोड, गेट नंबर-1, स्टेशन चौराहा, बिजनौर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर साहित्य जगत में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में साहित्यकारों की उपस्थिति की संभावना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
