नैनीताल से पाताल भुवनेश्वर घूमने आई हरियाणा की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। उसे घुमाने लाए टैक्सी चालक ने ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नैनीताल से पाताल भुवनेश्वर घूमने आई हरियाणा की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। उसे घुमाने लाए टैक्सी चालक ने ही उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी चलती टैक्सी से कूदकर चालक के चंगुल से बची तो किसी तरह कोतवाली पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को हरियाणा निवासी 16 साल की नाबालिग किशोरी ने नैनीताल से टैक्सी बुक की और चालक लमगड़ा निवासी नंदन सिंह को काठगोदाम ले चलने के लिए कहा। वहां जाकर किशोरी ने चालक से कहा कि पहाड़ में कहीं घूमने की जगह ले चलो। इस पर चालक ने उसे पाताल भुवनेश्वर ले जाने की बात कही। पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट के पाताल भुवनेश्वर पहुंचते-पहुंचते रात करीब 11 बज गए। इसी बीच गुप्तड़ी के पास रात गहराने का फायदा उठाते हुए चालक ने किशोरी के साथ छेड़खानी शुरू कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चालक के चंगुल से बचने के लिए किशोरी ने दरवाजा खोलकर चलती टैक्सी से कूद मार दी। संयोग से वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन को देखकर लड़की मदद के लिए चिल्लाई। संबंधित वाहन चालक और उसमें सवार लोगों ने मामले की जानकारी ली तो पीड़िता ने आपबीती बताई। वाहन में सवार जागरूक लोग दोनों को कोतवाली ले गए।

कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा, 74, 75, 62, 351 (3) व 11/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पूछताछ में पता चला घर से भागकर आई थी किशोरी
पुलिस ने किशोरी से भी पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, किसी बात से नाराज होकर हरियाणा निवासी नाबालिग किशोरी घर से भाग आई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार चलती टैक्सी से कूदने की वजह से किशोरी को हल्की चोट आई। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। परिजनों के आने पर किशोरी को उनके सुपुर्द किया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *