काशीपुर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एल.डी. भट्ट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों का सम्मान काशीपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एल.डी. भट्ट उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्र मंच उत्तराखंड के प्रदेश प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद एवं मीडिया प्रभारी शमशेर खान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संदीप दीक्षित सहित अस्पताल के चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंक, डॉ. मन्नू पांडे, डॉ. सत्यवीर, डॉ. अरुण और डॉ. पुनेरा सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस देश के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती की स्मृति में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है। मुस्लिम राष्ट्र मंच के प्रदेश प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद ने कहा कि चिकित्सकों का समर्पण और सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर कठिन परिस्थितियों में भी लोगों का जीवन बचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं, इसलिए उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की इस वर्ष की थीम पर भी चर्चा की गई, जिसमें चिकित्सकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल पर विशेष जोर दिया गया। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नाश्ता एवं मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल का चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ, मुस्लिम राष्ट्र मंच के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

