काशीपुर। ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड डे के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत की उत्तराखंड इकाई ने शुक्रवार को सरकारी अस्पताल, रामनगर रोड, काशीपुर में जनजागरूकता रैली एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशा मुक्त समाज का संदेश देना तथा मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए और समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “नशा मुक्त उत्तराखंड” के निर्माण का संकल्प भी लिया। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, परिवार टूट रहे हैं और अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष (एससी/एसटी मोर्चा) हेमा गौतम ने कहा कि नशे का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा और नशे से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मोहम्मद फुरकान, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष शबाना अंजुम, विधानसभा महासचिव मोहम्मद गुलफाम, विधानसभा संगठन मंत्री मोहम्मद सलीम, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद शाहनवाज सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

