Oplus_131072

12 जून – विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस
विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं श्रमिक हितैषी नेताओं ने बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावी कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक एवं हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने कहा कि केवल दिवस मनाने अथवा कानून बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि कानूनों का कठोरता से पालन सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वे बाल श्रमिक सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा कई बार श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम के साथ ईंट-भट्टों, दुकानों और होटलों में छापेमारी अभियानों में शामिल रहे हैं। इस दौरान अनेक कम उम्र के बच्चों को श्रम करते हुए देखा गया, जो अत्यंत चिंताजनक और दुखद स्थिति है। उन्होंने कहा कि आज भी छोटे-छोटे बच्चे कूड़ा बीनने, भीख मांगने और विभिन्न प्रकार के श्रम कार्यों में लगे दिखाई देते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराना सरकार एवं समाज दोनों की जिम्मेदारी है।
वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि देश को बाल श्रम और भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। आइए, विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि हर बच्चे को शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित बचपन का अधिकार दिलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।”
— वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया
प्रदेश मुख्य संरक्षक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा
प्रदेश अध्यक्ष, हिन्द मजदूर सभा, उत्तराखंड

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *