
मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।
तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार सवारों ने दुर्घटना से पहले पास की एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। बातचीत में उन्होंने स्वयं को उत्तरकाशी का बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन ढलान की ओर तेजी से बढ़ने लगा और नियंत्रण खोते हुए खाली प्लॉट से होकर गहरी खाई में जा गिरा।
कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46) सवार थे। चारों का शव खाई से निकाला गया। दुर्घटना का कारण तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा। मौके पर थाना मसूरी पुलिस बल, क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
