अजय भट्ट पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री भट्ट ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाऊँ क्षेत्र को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं। लंबे समय से लंबित जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र की सिंचाई, पेयजल एवं कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर की स्थापना से कुमाऊँ मंडल के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
श्री भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सुदृढ़ीकरण, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, वंदे भारत एवं आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजनाओं के माध्यम से पर्यटन एवं आधारभूत संरचना को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आवास और ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है।
श्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। विकसित भारत-2047 का संकल्प आज प्रत्येक भारतीय का संकल्प बन गया है।
सांसद अजय भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
