– उत्तराखंड में शायद यह पहला मामला है जंहा पिता के द्वारा बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट में की गई अपील के बाद ओर सबूतों के आधार पर उच्च न्यायालय ने प्रसाशन को दोबारा से पोस्टमार्टम के लिए आदेश दिए जिसके बाद आज प्रसाशन की मौजूदगी में मुरसलीम का शव कब्र से निकाला गया इस दौरान पिता भी वंहा मौजूद रहे
वीओ – आपको बता दे जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर नई बस्ती कटोराताल निवासी 17 वर्षीय मुर्सलीन ने बीती 17 मई कि सुबह घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्सलीन का शव फंदे लटका हुआ मिला था और 17 मई की सुबह पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था..जिसके बाद परिजनों ने मृतक को दफनाने की प्रक्रिया की थी लेकिन घटना स्थल पर पड़ा खून और बेटे की सिर पर चोट के निशान ने पिता की बेचैनी को बड़ा दिया और हत्या की आशंका के चलते पीड़ित पिता ने हाईकोर्ट का दरबाजा खटखटाया जंहा सबूतों के आधार पर हाईकोर्ट ने प्रसाशन को फिर से शव का पोस्टमार्टम करने के आदेश दिये गए आदेशो के बाद आज फॉरेंसिक टीम व प्रसाशन द्वारा शव को कब्र से निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
मृतक के पिता इमरान अली ने बताया विगत 16 मई क़ी शाम बाल कटवा कर मेरे साथ था उसके बाद 10 बजे के आसपास परिवार वालों से भी मुलाकात हुई थी लेकिन अगली सुबह 6:00 बजे तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में जाकर देखते हैं तो दुपट्टे क़ी आधी गांठ मे लटका हुआ था.. हमें ऐसा लगा कि सुसाइड केस है.. पुलिस को सूचना दी पोस्टमार्टम हुआ और एसएचओ से बात हुई तो उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने लिखा है कि दम घुटने से मौत हुई है..लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद हमने गौर से देखा तो मुरसलीन के सिर के पीछे चोट का निशान था तभी मुझे शक हुआ… कमरे में सर्च किया तो वहां देखा तो कमरे में खून मिला और एक चादर खून से सनी मिली हमने एसएचओ साहब को सूचित किया उन्होंने फॉरेंसिक टीम भेजी… फिर मुझे पूर्ण यकीन हो गया क्या मेरे पुत्र का मर्डर हुआ है तब हमने जाकर हाई कोर्ट अपील की और कोर्ट ने आदेश कर दिया कर दिया इमरान अली ने बताया कि मेरा पुत्र मुरसलीन 17 वर्ष का था और उसका मोहल्ले में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था लड़की के भाईयों ने मेरे पुत्र के खिलाफ थे जिस कारण उसके भाईयों ने कई बार धमकाया भी था.
विओ – उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हिमालय हाई कोर्ट के आदेशों के बाद एक बॉडी जो पहले दफना दी गई थी उसको निकाला जा रहा है और बाहर निकालते समय जो प्रोटोकॉल होते हैं उसका अनुपालन किया जा रहा है मोके पर फोरेंसिक टीम मेडिकल आफिसर , रेवेन्यू विभाग की टीम ओर पुलिस की टीम सभी उपस्थित है ओर जो परिजन है उनकी उपस्थिति में सारी कार्यवाही की जा रही है ओर जो बेसिक प्रोटोकॉल है वो सभी फॉलो किये जाते हैं सारी कार्यवाही की जा रही हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
