काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपए से होने वाले तीन कार्यो का शिलान्यास और दो विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट तथा महापौर दीपक वाली ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास एवं लोकार्पण पर गहरी प्रसन्नता जताते हुए रामनगर और काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया । महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर में आज जिन कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है वह सभी बहुप्रतीक्षित योजनाएं थी और काशीपुर की जनता को उनका लंबे समय से इंतजार था। इन कार्यों को करने से वें काशीपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते है।
मुख्यमंत्री ने काशीपुर-रामनगर एनएच-309 मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए ₹16.81 करोड़, महाराणा प्रताप चौक निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य के लिए ₹4.30 करोड़ तथा ननकाना साहिब चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ₹3.35 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के क्षेत्रीय कार्यालय, काशीपुर में प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर निर्माण कार्य (₹49.24 लाख) तथा स्टेडियम काशीपुर में ओपन जिम निर्माण कार्य (₹24 लाख) का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि उक्त परियोजनाओं से काशीपुर की यातायात व्यवस्था भी ठीक होगी और रामनगर काशीपुर के बीच में सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता और बाहरी पर्यटकों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर से मुरादाबाद जाने वाली रोड के पेंच वर्क कार्य को भी बरसात से पूर्व पूरा करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकास कार्यों को रोकती नहीं बल्कि आगे बढ़ाती है। महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रमुख चौराहो का सौंदर्यीकरण होगा तथा युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने काशीपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी आज हुए विकास कार्यों के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, राज्य मंत्री शायरा बानो, डॉ. यशपाल रावत, आशीष गुप्ता, राहुल पैगिया विजय बॉबी खिलेन्द्र चौधरी, मोहन बिष्ट विकास प्राधिकरण के वी सी जय किशन अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय तहसीलदार पंकज चंदोला नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा एमपी गुप्ता प्रकाश नेगी अनिल मित्तल राजीव सेतिया संजय भाटिया हरीश जोशी पुष्कर बिष्ट चौधरी समरपाल सिंह ईश्वर गुप्ता अनीता कंबोज सृष्टि आहूजा बंसल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से काशीपुर को नई पहचान मिलेगी और शहर के विकास को और अधिक गति प्राप्त होगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
