Oplus_131072

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने वरिष्ठ पत्रकार एफयू खान एवं जुगनू खान की बड़ी बहन स्वर्गीय अख्तर परवीन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। महानगर अध्यक्ष अलका पाल शोक व्यक्त करने के लिए स्वर्गीय अख्तर परवीन के आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने स्वर्गीय अख्तर परवीन के बड़े पुत्र आसिफ खान एवं छोटे पुत्र आकिब खान को सांत्वना देते हुए कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अख्तर परवीन बेहद सरल, मिलनसार और परिवार के प्रति समर्पित महिला थीं, जिनका स्नेह और अपनापन हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। अलका पाल ने कहा कि जीवन और मृत्यु ईश्वर के हाथ में है, लेकिन अपनों के बिछड़ने का दुख लंबे समय तक मन को व्यथित करता है। उन्होंने परिवार को हिम्मत बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि समाज और कांग्रेस परिवार उनके हर सुख-दुख में साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार एफयू खान ओर जुगनू खान लंबे समय से समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे कठिन समय में समाज के सभी लोगों का नैतिक दायित्व बनता है कि वे परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें मानसिक संबल प्रदान करें। अलका पाल ने कहा कि दुख बांटने से कम होता है और ऐसे समय में अपनेपन का एहसास ही परिवार को संभालने की ताकत देता है। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी स्वर्गीय अख्तर परवीन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *