काशीपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व शांति, सौहार्द और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के ईदगाह मैदान में शहर इमाम मुफ्ती फैज़ान ने नमाज अता कराई। इसके साथ ही शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने हज़रत इब्राहिम की सुन्नत अदा करते हुए कुर्बानी की रस्म पूरी की।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह मैदान में ईद कमेटी के सदर हसीन खान, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, आरडी खान, अजमत खान, हसन नूरी, अख्तर सैफी, मेहराज खान, अख्तर अली माहिगीर, डॉ. एमए राहुल, हाजी सलीम खान, शमीम अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व संपन्न हुआ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

