काशीपुर पुलिस
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई दिनांक: 18 मई 2026 आज काशीपुर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों एवं रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान एवं वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त स्पेक्ट्रम मॉल में छापामार कार्रवाई करते हुए बुद्ध स्पा सेंटर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज किया गया।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
