काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर के समग्र विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 11 फसियापुरा में ₹1 करोड़ 9 लाख 57 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जनता की समस्याओं का समाधान होगा।

इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 18 में सिंचाई विभाग की कॉलोनी मे ₹31 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाली जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। इस परियोजना से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में पानी की समस्या से राहत मिलेगी

इस अवसर पर पार्षद गुरविंदर चंडोक, पार्षद ममता देवी, एई सिंचाई विभाग गौरव पाठक, बूथ अध्यक्ष गुलशन अरोरा, जितेंद्र चौहान, योगेंद्र शर्मा, नगर मंडल मंत्री कविनगर डिम्पल काम्बोज, विवेक शुक्ला, ईश्वर गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू अमित मित्तल, घनश्याम सैनी, राधा चौहान, उमा चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य राम बहादुर सिंह गौरव मेहरोत्रा भूप सिंह प्रमिला बिश्नोई अर्चना जयावती अभिषेक हरि ओम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *