Oplus_131072

काशीपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय संगठन पदाधिकारियों ने आज काशीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारंभ करते हुए अंगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी से उतरने का शंखनाथ बजा दिया है। आज के इस प्रशिक्षण महाअभियान में प्रदेश के जनपदों से पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया है तो वहीं प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन के नेताओं की उपस्थिति में संगठनात्मक इकाइयों को और अधिक कैसे मजबूत बनाया जा सके इस पर विचार विमर्श किया गया।इस दौरान कार्यक्रम की सह संयोजक नेहा जोशी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को भी अमलीजामा पहनाने पर विचार किया जाएगा ।वही दूसरी और इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से रखा तो वहीं उन्होंने गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय प्रकरण से जुड़े सवालों पर गदरपुर विधायक का पक्ष लेते हुए कहां की अरविंद जी पार्टी के मजबूत स्तंभ है हमे आशा है वह इस प्रकरण को खत्म कर सकेंगे।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीप धनगढ़ ने कहा कि पूरे राष्ट में इस समय संगठन प्रशिक्षण का महा अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में आज काशीपुर में आयोजित शिविर में प्रदेश,जिला और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को और अधिक बलशाली बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसका उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, संगठन की विचारधारा से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *