ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में चार की मौत 14 घायल

ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रैक्टर में सवार 21 लोगों में से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 14 लोग बुरी तरीके से घायल…

सिविल सेवा परीक्षा में 20 वी रेंक आने के बाद खुशी

एंकर- जसपूर क्षेत्र के चमन बाग में रहने वाले अर्पित चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग ( सिविल सेवा परीक्षा ) में 20 रेंक हासिल कर कीर्तिमान हासिल किया है…

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष पर विचार गोष्ठी का आयोजन

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में आज यहां मीडिया सेंटर के द्वारा बाजपुर रोड स्थित एक होटल में एक गोष्ठीका आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न शहरों एवं नगर क्षेत्र…

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मानसा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या. जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई. इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के…

चंपावत उपचुनाव में भाजपा कर रही धनबल का प्रयोग : सरस्वती

चंपावत- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा धनबल का जमकर प्रयोग…

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने मंडी गेस्ट हाउस में की पत्रकार वार्ता

लोकेशन…काशीपुर एंकर: दो दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष के चयन पर सवाल उठा चुके पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने अब विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा कांग्रेस प्रभारी…

प्रेम प्रसंग के चलते भांजे ने ही कर डाली मामा की हत्या

लोकेशन: काशीपुर एंकर: ग्राम गोपीपुरा निवासी मृतक ब्रजमोहन का भांजा ही निकला हत्या का मुख्य आरोपी। मामी से 1 वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग। इसी के चलते मामी…

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 66 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

ब्रांच गढी़नेगी, संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन22 मई 2022 गढ़ीनेगी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से ब्रांच गड़ीनेगी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन…

ब्रांच गढी़नेगी, संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन 22 मई 2022 गढ़ीनेगी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से ब्रांच गड़ीनेगी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग)द्वारा ब्लड बैंक की मांग पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें संत निरंकारी मिशन ब्रांच गड़ीनेगी, काशीपुर यूनिट नं 180 एवं स्थानीय श्रद्धालुओं , भक्तों एवं सेवादारों द्वारा निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत लगभग 66 श्रद्धालुओं एवं सेवादारों द्वारा रक्तदान किया गया रक्त एकत्रित करने हेतु एल डी भट सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के लगभग 10-11 सदस्य श्री जोगा सिंह, शैलेश ठाकुर, श्वेता, नज़ीम, कपिल चंद्रा, सरिता ठाकुर, प्रशांत, विपिन, मीनू कुमारी, मनु पांडे इत्यादि सम्मानित स्वास्थ्य विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।
इस शिविर का उद्घाटन सत्कार योग जोनल इंचार्ज राज कपूर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय मुखी श्री विजय सुधा, संचालक श्री जसवीर सिंह जी, संचालक प्रवीण अरोड़ा काशीपुर,इत्यादि अनेक संतों ने उपस्थित रहकर रक्त दाताओं की हौसला अफजाई की। स्थानीय नगर वासियों द्वारा भी इस अवसर पर वहां पहुंचकर
रक्तदान शिविर के साथ-साथ निरंकारी संत समागम का भी भरपूर आनंद लिया। विशाल सत्संग का आयोजन भी प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ कर दिया गया जिसमें स्थानीय जोनल इंचार्ज स्थानीय मुखी श्री विजय सुधा द्वारा सभी रक्त दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। और उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवंबर माह में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर किया गया जिसमें बाबा हरदेव सिंह जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया और मानवता को यह संदेश दिया कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। संत निरंकारी मिशन के सेवादार इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानव मात्र की सेवा में तत्पर हैं। विशेष रूप में कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में भी जन कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवाएं की गयी है! मिशन के द्वारा समय-समय पर निस्वार्थ भाव से सेवाएं की जा रही है और निरंतर जारी है। पिछले माह की 24 अप्रैल विशाल रक्तदान शिविर लगभग 272 स्थानों पर लगाए गए थे। जिसके अंतर्गत लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने रक्तदान दिया।
निरंकारी मिशन द्वारा जन हित के हेतु समय-समय पर अनेक सेवाएं की जाती रही है।जैसे स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, निशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरत मदों की सहायता इत्यादि सेवा के कार्य समाज सेवा के लिए हमेशा किए जाते रहे हैं। और इन सभी सेवाओं के लिए राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के द्वारा समय पर समय पर सराहा एवं सम्मानित भी किया गया है। यह समस्त जानकारी स्थानीय काशीपुर मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

रूद्रपुर 18 मई,2022- मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि तम्बाकु एक धीमा जहर है, इसके सेवन से व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के मुंह में जाता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तम्बाकु एवं तम्बाकु उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए ताकि तम्बाकु के सेवने से होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में विभिन्न माध्यम से अधिक से अधिक जन-जागरूकता अभियान चलाकर जनता को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाये। जन-जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण स्तर तक संचालित किये जाये तथा प्रचार-प्रसार हेतु आकर्षक वाॅल पेंटिंग आदि का भी प्रयोग किया जाये। जनपद के समस्त कार्यालयों तथा विद्यालयों को अनिवार्य रूप से तंबाकू मुक्त किया जाए। मा0 स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालन में व्यापक स्तर पर तंबाकू मुक्त अभियान का संचालन किया जाए।उन्होंने समस्त विभागो को कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुनीता रतूड़ी एवं अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे। —————————————————- अहमद नदीम, अपर जिला सूचना अधिकारी, मो0- 7055007023