चीमा को हटाए बगैर नहीं हो सकता काशीपुर का विकास‌:
दीपक बाली

जिस चीमा ने 20 सालों तक कुछ नहीं किया उसे फिर वोट क्यों ? दीपक बाली काशीपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने एक बार फिर काशीपुर…

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रचार के अंतिम चरण में नगर की गढ़वाल काॅलोनी, गोलू गार्डन, कचहरी आदि समेत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं का आर्शीवाद लिया। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नामित पार्षद मंजू यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजदीपिका मधुर, नामित पार्षद रीति नागर, नगर अध्यक्ष योगेश सैनी, आदि ने डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। महिलाओं ने कहा कि महिला शक्ति का सम्मान भाजपा शासन में ही हुआ। मोदी जी के शासन में महिला सशक्तिकरण हेतु तमाम विकास योजनाएं चलायीं, जिससे नारी शक्ति का विश्वास भाजपा के प्रति और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन के चलते त्रिलोक सिंह चीमा की जीत तय है और एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। जनसम्पर्क के दौरान चन्द्रकान्ता, उषा शर्मा, रबिया बेगम आदि समेत दर्जनेां महिलाएं मौजूद रहीं।

काशीपुर। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी गगन काम्बोज ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशाल रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर लोगों से अपने समर्थन में वोट मांगे।
बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज की शक्ति प्रदर्शन रैली रामनगर रोड स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू होकर चीमा चौराहा, एमपी चौक, टाण्डा उज्जैन, गुलढ़िया, बघेलेवाला, अलीगंज रोड से होते हुए खड़कपुर देवीपुरा, चैती चौराहा, कुंडेश्वरी रोड, जसपुर खुर्द रोड होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली दौरान गगन काम्बोज का लोगों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गगन काम्बोज ने लोगों का जीत का आशीर्वाद लेते हुए 14 फरवरी को उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें विजय दिलाने का आहवान किया। रैली के दौरान गगन काम्बोज ने कहा कि यदि वह विधायक पद पर विजयी होते हैं तो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। टूटी फूटी सड़कों को बनाया जायेगा तथा सफाई व्यवस्था से लेकर चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र मंे पिछड़े हुए काशीपुर को नया काशीपुर बनाया जायेगा। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों ने काशीपुर क्षेत्र विकास के नाम पर सिर्फ छला है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी चुनाव में जनता उन्हें भारी मतों से विजय दिलाकर विधायक बनाने जा रही है। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें विजय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चेयरमैन शमसुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, हसीन खान, अख्तर अली, डा. एमए राहुल, मुनव्वर मंसूरी, सलीम मंसूरी, शिवम चौहान, लेखराज गौतम, कृष्ण कुमार गौतम, मुस्तकीम, तन्नू, लल्ला समेत सैंकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी को जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि काशीपुर के विकास को अपना विजन मानते हुए उन्होंने चार वर्ष के कार्यकाल में काशीपुर का चहंुमुखी विकास करने के लिए पूर्ण प्रयास किया, जिसकी तस्वीर शीशे की तरह पारदर्शी है। उन्होंने आशा जतायी कि जैसे क्षेत्रीय जनता ने उन्हें चार बार अपना प्यार व स्नेह दिया, उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा को भी प्रचंड बहुमत से विधानसभा में लाएगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को भय और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का जो संकल्प उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ निभाया, उसका प्रभाव आज भी कायम हैॅ। बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर विधानसभा क्षेत्र के विकास के सम्पूर्ण विकास का संकल्प लिया एवं जाति, धर्म, भाषा क्षेत्रवाद को दरकिनार कर सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखकर लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण कराने का कार्य किया। विधानसभा क्षेत्र के विद्युतीकरण, सड़कों का जाल, नई पेयजल लाइनों का निर्माण, ओवर ब्रिजों का निर्माण सरकारी स्कूलों का उच्चीकरण, आई.आई.एम. की स्थापना, शहर में सीवर लाइन गांवों में सिंचाई हेतु आर्टिजन कूप, कोसी नदी पर तटबन्ध, द्रोणा सागर नहर में लाइनिंग एवं ढेला नदी पर स्परों का निर्माण उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। राजकीय चिकित्सालय में टामा सेंटर, ब्लड बैंक में कूलिंग सिस्टम, एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु विद्युतीकरण एवं फायर सिस्टम, विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में बहुउद्देश्यीय भवनों का निर्माण समेत अनेकों विकास योजनाएं विधानसभा क्षेत्र की जनता को सौगात के रूप में दी गयीं। उन्होंने कहा कि नगर में जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु लक्ष्मीपुर माईनर नहर, 27 नालों, 11 शौचालयों का नवनिर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित रामनगर रोड से बाजपुर रोड तक द्रोणासागर नहर पर बाईपास सड़क निर्माण की स्वीकृत योजनाएं विधानसभा चुनाव के बाद शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उन्होंने पूरी तत्परता से निभाया है। और उनका आगे भी सपना है कि उनके सुपुत्र श्री त्रिलोक सिंह चीमा अधूरे रह गये विकास कार्यों को शीघ्र ही पूरा करेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आह्वान किया कि क्षेत्र को चहुंमुखी विकास प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनायें। वहीं भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि उनकी जीत अगले एक दशक के विकास का खाका साबित होगी। और वह दून से लेकर दिल्ली तक जनता के लिए सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद नए विजन से काशीपुर का विकास किया जाएगा। सड़क खड़ंजों को पास कराना ही नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को धरातल पर काम कराना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। भारतीय जनता पार्टी समान रूप से सभी वर्गों का विश्वास करने में विश्वास रखती है और निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ओजस्वी नेतृत्व में भाजपा 60 का लक्ष्य पार करेगी।

काशीपुर के लिए सबसे बड़ा खतरा तो विधायक चीमा ही बने हुए हैं : दीपक बाली

विधायकी जाती देख अब चीमा जनता को डराने पर उतर आए हैं काशीपुर ।आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने आज पार्टी के सैकडों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के…

इस बार दीपक बाली को ही वोट दें : पार्षद अनिल चौहान

काशीपुर। नगर निगम पार्षद अनिल चौहान ने क्षेत्र की सम्मानित जनता से अपील की है कि काशीपुर के विकास के लिए एक बार वह आम आदमी पार्टी को मौका जरूर…

आप अच्छे जनप्रतिनिधि चुनते तो आज काशीपुर के भविष्य पर चिंतन करने की जरूरत ही ना पड़ती :दीपक बाली

कायस्थ महासभा ने दिया आप प्रत्याशी दीपक बाली को समर्थन काशीपुर। इसे कहते हैं कुछ कर गुजर जाने की चाह और मां सरस्वती का आशीर्वाद ।आज जब आम आदमी पार्टी…

मेरा मुकाबला केवल भाजपा से: दीपक बाली

काशीपुर 10 फरवरी। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली का चुनाव प्रचार और जनसम्पर्क अभियान आज भी धुंआधार गति से जारी रहा। इस दौरान दीपक बाली ने मतदाताओं…

कांग्रेस ही पाल समाज की सच्ची हितैषी : अलका पाल

काशीपुर- अखिल भारतीय पाल महासभा काशीपुर द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र चंद्र सिंह को समर्थन देकर पाल समाज के हकों की लड़ाई लड़ने का आश्वासन लिया l स्थानीय…

काशीपुर। जैसे जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही है वैसे वैसे बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। गगन काम्बोज ने अपने समर्थकों के साथ मेन बाजार, तहसील रोड, विजय नगर नई बस्ती समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान गगन काम्बोज ने ग्राम बांस खेड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां समर्थकों ने उन्हें लड्डूओ से तोलकर उनका जोरदार स्वागत किया।
बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की जिस तरह से उन्हें हर वर्ग व समाज का समर्थन मिल रहा है उससे वह आश्वस्त हैं कि आने वाले चुनावों में वह भारी बहुमत से विजय होने जा रहे हैं कहा कि यदि वह आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक बनते हैं तो वह काशीपुर क्षेत्र की सभी छोटी व बड़ी समस्याओं का निराकरण कर काशीपुर को एक नया काशीपुर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कहा कि जो विश्वास जनता उनको पर कर रही है वह उनके विश्वास पर पूरी तरीके से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जनसंपर्क के दौरान बसपा प्रत्याशी गगन कंबोज का समर्थकों ने जगह जगह फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, हसीन खान, अख्तर अली, डा. एमए राहुल, आफताब आलम, राशिद मंसूरी, कमर अब्बास, कृष्ण कुमार गौतम, सतपाल सिंह बल, डा. इंद्रपाल, राजीव कुमार, गौरव कश्यप, आजाद, असलम, तौफीक, अतीक, राजीव, मोहित, रोहित समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।