Category: उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग के चलते भांजे ने ही कर डाली मामा की हत्या

लोकेशन: काशीपुर एंकर: ग्राम गोपीपुरा निवासी मृतक ब्रजमोहन का भांजा ही निकला हत्या का मुख्य आरोपी। मामी से 1 वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग। इसी के चलते मामी…

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 66 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

ब्रांच गढी़नेगी, संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन22 मई 2022 गढ़ीनेगी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से ब्रांच गड़ीनेगी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन…

ब्रांच गढी़नेगी, संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन 22 मई 2022 गढ़ीनेगी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से ब्रांच गड़ीनेगी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग)द्वारा ब्लड बैंक की मांग पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें संत निरंकारी मिशन ब्रांच गड़ीनेगी, काशीपुर यूनिट नं 180 एवं स्थानीय श्रद्धालुओं , भक्तों एवं सेवादारों द्वारा निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत लगभग 66 श्रद्धालुओं एवं सेवादारों द्वारा रक्तदान किया गया रक्त एकत्रित करने हेतु एल डी भट सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के लगभग 10-11 सदस्य श्री जोगा सिंह, शैलेश ठाकुर, श्वेता, नज़ीम, कपिल चंद्रा, सरिता ठाकुर, प्रशांत, विपिन, मीनू कुमारी, मनु पांडे इत्यादि सम्मानित स्वास्थ्य विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।
इस शिविर का उद्घाटन सत्कार योग जोनल इंचार्ज राज कपूर जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय मुखी श्री विजय सुधा, संचालक श्री जसवीर सिंह जी, संचालक प्रवीण अरोड़ा काशीपुर,इत्यादि अनेक संतों ने उपस्थित रहकर रक्त दाताओं की हौसला अफजाई की। स्थानीय नगर वासियों द्वारा भी इस अवसर पर वहां पहुंचकर
रक्तदान शिविर के साथ-साथ निरंकारी संत समागम का भी भरपूर आनंद लिया। विशाल सत्संग का आयोजन भी प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ कर दिया गया जिसमें स्थानीय जोनल इंचार्ज स्थानीय मुखी श्री विजय सुधा द्वारा सभी रक्त दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। और उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवंबर माह में वार्षिक निरंकारी संत समागम के अवसर पर किया गया जिसमें बाबा हरदेव सिंह जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया और मानवता को यह संदेश दिया कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। संत निरंकारी मिशन के सेवादार इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानव मात्र की सेवा में तत्पर हैं। विशेष रूप में कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में भी जन कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवाएं की गयी है! मिशन के द्वारा समय-समय पर निस्वार्थ भाव से सेवाएं की जा रही है और निरंतर जारी है। पिछले माह की 24 अप्रैल विशाल रक्तदान शिविर लगभग 272 स्थानों पर लगाए गए थे। जिसके अंतर्गत लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने रक्तदान दिया।
निरंकारी मिशन द्वारा जन हित के हेतु समय-समय पर अनेक सेवाएं की जाती रही है।जैसे स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, निशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरत मदों की सहायता इत्यादि सेवा के कार्य समाज सेवा के लिए हमेशा किए जाते रहे हैं। और इन सभी सेवाओं के लिए राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के द्वारा समय पर समय पर सराहा एवं सम्मानित भी किया गया है। यह समस्त जानकारी स्थानीय काशीपुर मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

रूद्रपुर 18 मई,2022- मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि तम्बाकु एक धीमा जहर है, इसके सेवन से व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के मुंह में जाता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तम्बाकु एवं तम्बाकु उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए ताकि तम्बाकु के सेवने से होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में विभिन्न माध्यम से अधिक से अधिक जन-जागरूकता अभियान चलाकर जनता को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाये। जन-जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण स्तर तक संचालित किये जाये तथा प्रचार-प्रसार हेतु आकर्षक वाॅल पेंटिंग आदि का भी प्रयोग किया जाये। जनपद के समस्त कार्यालयों तथा विद्यालयों को अनिवार्य रूप से तंबाकू मुक्त किया जाए। मा0 स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालन में व्यापक स्तर पर तंबाकू मुक्त अभियान का संचालन किया जाए।उन्होंने समस्त विभागो को कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुनीता रतूड़ी एवं अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे। —————————————————- अहमद नदीम, अपर जिला सूचना अधिकारी, मो0- 7055007023

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

देवभूमि आने वाले चार धाम तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी है आम आदमी पार्टी : दीपक बाली

काशीपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने चार धाम यात्रा शुरू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और देश विदेश से देवभूमि में आने…

दीपक बाली ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुये जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश…

अमनो अमन के बीच हुई ईद उल फितर की नमाज

एंकर: आज ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हजारों लोगों ने काशीपुर स्थित ईदगाह में ईदउल फितर की नमाज अता की। ईद उल फितर की नमाज शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन…

रूद्रपुर 29 अप्रैल 2022 (सू.वि.)- मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आज रुद्रपुर पहुंच कर विकास प्राधिकारण कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मण्डलायुक्त के प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने पुष्प देकर स्वागत किया, मण्डलायुक्त को विकास प्राधिकरण पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मण्डलायुक्त ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि विकास प्राधिकरण का उद्देश्य है कि जो भी विकास कार्य हो वो निर्धारित नक्शे के अनुसार हो और यह तभी संभव है जब नक्शा स्वीकृत हो। उन्होने उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण हरीश चन्द्र काण्डपाल को निर्देश दिये कि कोविड काल के बाद जो फाईल लम्बित पड़ी थी और उन सभी फाईलो को शीघ्र रनिंग में लाते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि अवैध निर्माण पाये जाने पर तत्काल प्राधिकरण के नियमानुसार सील करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकरण को लम्बित न रखा जाये ताकि सील, ध्वस्तीकरण, पूर्व में दिये गये निर्णय के सापेक्ष अनुपालन न होने आदि की दशा में आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि सरकारी सम्पत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध निर्माणों का अधिकारी स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके विरूद्ध सुसंगत नियमों के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये।
निरीक्षण के उपरान्त मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राधिकरण द्वारा जनपद में किये जा रहे विभन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे है उन पर उच्चगुण्वत्ता व समयमबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाये।
इससे पूर्व उन्होने पशुपालन विभाग का निरीक्षण करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीसी धामी को निर्देश कि सरकार की योजनओं का अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित किया जाये। उन्होने जनपद के पशु चिकित्सालयों में दी जाने वाली सभी दवाईंयां आदि की सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निराश्रित पशुओं के उपचार, खान-पान, आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, उपाघ्यक्ष जिला विकास प्राधिकारण हरीश चन्द्र काण्डपाल, सचिव जिला विकास प्राधिकारण एनएस नबियाल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह आदि उपस्थित थे।

रूद्रपुर 29 अप्रैल 2022 (सू.वि.)- मण्डलायुक्त दीपक रावत ने आज रुद्रपुर पहुंच कर विकास प्राधिकारण कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मण्डलायुक्त के प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने…

निरंकारी मिशन के 272 शिविरों में हुआ रक्तदान महादान* *मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो जीवन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज काशीपुर 24 अप्रैल 2022- मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो, हमारा जीवन ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना है, यह उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर समालखा एवं शेष 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों को जूमएप के माध्यम द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया।सतगुरु माता जी ने आगे फरमाया कि बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इसके अतिरिक्त सतगुरु माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की सिखलाइयों का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम द्वारा मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते हैं। यदि हम शरीर रूप में अपनी सेवाओं को निभाने में किसी कारण असमर्थ हैं और हम रक्तदान भी नहीं कर पा रहे हैं तो भी सेवा की भावना अनिवार्य है। सतगुरु माता जी ने कहा कि किशोरावस्था में हमें यह इंतजार करना है कि कब हम इस युवावस्था में प्रवेश करेंगे और मानव मात्र की सेवा, रक्तदान के माध्यम से कर सकेंगे। ऐसी ही सेवा भावना हम सभी में बनी रहे। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं मिलवर्तन का विश्व भर में संदेश दिया। साथ ही सेवा के पुंज समर्पित गुरु भक्त चाचा प्रताप सिंह जी एवं अन्य भक्तों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। “मानव एकता दिवस” के अवसर पर प्रतिवर्ष जहां संपूर्ण देश में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यही विशेषता निरंतर रक्तदान शिविरों की विशाल श्रंखला का आरंभ होता है, जो वर्ष भर निरंतर चलता रहता है। इस अवसर पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा की अतिरिक्त संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 272 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50000 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। समालखा में आयोजित रक्तदान शिविर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी के जीवन साथी आदरणीय रमित चांदना जी ने रक्त दान देकर मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया। और सभी रक्त दाताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। जैसा कि विदित है कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ हेतु की गई सेवाओं के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और कई राज्यों द्वारा सम्मानित भी किया गया है। स्थानीय ब्रांच काशीपुर में मानव एकता दिवस का संत समागम आयोजित किया गया सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्तों ने यहां पहुंच कर बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी के जीवन का जिक्र किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन जसपुर ज़ोन की ब्रांच रुद्रपुर में किया गया। जोनल इंचार्ज राज कपूर जी ने रुद्रपुर पहुंचकर सभी सेवादारों का हौसला बढ़ाया। डॉक्टर्स की टीम के द्वारा वहां 109 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लोक कल्याण के लिए यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा की गई।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट के कारण काशीपुर नगर निगम के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी भीषण पेयजल की समस्या पैदा होती जा रही है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल की नियमित सप्लाई ना होने के कारण क्षेत्रवासि पेयजल को तरस रहे हैं,कई स्थानों पर की टूटी पाइप लाइनों के कारण क्षेत्र के वासी प्रदूषित पानी पीने पर मजबूर है। अघोषित विद्युत कटौती से पूरी क्षेत्र की जनता त्रस्त है, लेकिन शासन-प्रशासन में बैठे हुए लोगों को जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल सप्लाई की लाइन डाली गई, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में नियमित पेयजल की आपूर्ति ना होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पेयजल बिल थमा दिए जाते हैं, बेहतर होगा कि पेयजल विभाग मीटरिंग की व्यवस्था के तहत पेयजल का भुगतान प्राप्त करें, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल और बिजली विभाग ने अपनी हठधर्मिता दूर नहीं की तो कांग्रेसी इसके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।

Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…