रूद्रपुर 18 मई,2022- मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि तम्बाकु एक धीमा जहर है, इसके सेवन से व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत के मुंह में जाता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तम्बाकु एवं तम्बाकु उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए ताकि तम्बाकु के सेवने से होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में विभिन्न माध्यम से अधिक से अधिक जन-जागरूकता अभियान चलाकर जनता को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाये। जन-जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण स्तर तक संचालित किये जाये तथा प्रचार-प्रसार हेतु आकर्षक वाॅल पेंटिंग आदि का भी प्रयोग किया जाये। जनपद के समस्त कार्यालयों तथा विद्यालयों को अनिवार्य रूप से तंबाकू मुक्त किया जाए। मा0 स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालन में व्यापक स्तर पर तंबाकू मुक्त अभियान का संचालन किया जाए।उन्होंने समस्त विभागो को कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुनीता रतूड़ी एवं अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित थे। —————————————————- अहमद नदीम, अपर जिला सूचना अधिकारी, मो0- 7055007023
Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…
देवभूमि आने वाले चार धाम तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी है आम आदमी पार्टी : दीपक बाली
काशीपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने चार धाम यात्रा शुरू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और देश विदेश से देवभूमि में आने…
दीपक बाली ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुये जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश…
अमनो अमन के बीच हुई ईद उल फितर की नमाज
एंकर: आज ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हजारों लोगों ने काशीपुर स्थित ईदगाह में ईदउल फितर की नमाज अता की। ईद उल फितर की नमाज शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन…
काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट के कारण काशीपुर नगर निगम के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी भीषण पेयजल की समस्या पैदा होती जा रही है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि कई क्षेत्रों में पेयजल की नियमित सप्लाई ना होने के कारण क्षेत्रवासि पेयजल को तरस रहे हैं,कई स्थानों पर की टूटी पाइप लाइनों के कारण क्षेत्र के वासी प्रदूषित पानी पीने पर मजबूर है। अघोषित विद्युत कटौती से पूरी क्षेत्र की जनता त्रस्त है, लेकिन शासन-प्रशासन में बैठे हुए लोगों को जनता की मूलभूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृत योजना के तहत नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल सप्लाई की लाइन डाली गई, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में नियमित पेयजल की आपूर्ति ना होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पेयजल बिल थमा दिए जाते हैं, बेहतर होगा कि पेयजल विभाग मीटरिंग की व्यवस्था के तहत पेयजल का भुगतान प्राप्त करें, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल और बिजली विभाग ने अपनी हठधर्मिता दूर नहीं की तो कांग्रेसी इसके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।
Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…
नर सेवा ही नारायण सेवा-विकास पंडा
चैती मेला में लगे निःशुल्क कैम्प का समापन
काशीपुर। काशीपुर स्थित चेती मेला परिसर में लगे 15 दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैम्प का समापन मुख्य पंडा विकास पंडा के द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने खुशी जाहिर करी कि इलेक्ट्रो होम्यो मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में लगे 15 दिवसीय कैम्प में लगभग 3540 रोगियों को फ्री चेकअप करके दवाये उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों ने मुख्य अतिथि विकास पंडा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कैम्प में भागीदारी निभाने के लिये विकास पंडा के द्वारा एसो. के अध्यक्ष डॉ.जेपी वशिष्ट, प्रदेश प्रभारी डॉ.सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.ज़फर सैफी, कैम्प प्रभारी डॉ.ज्ञान सिंह सैनी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. नावेद जाफरी, डॉ.आरके विशनोई, डॉ. नंद किशोर सागर, डॉ.कौशल किशोर, सहायिका रेखा सैनी, अनिता देवी आदि को सम्मानित किया।
Mohd Nafeesसंपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com…
चाचा और चाची ने फावड़े से काट कर मार डाला भतीजो को
बहराइच के पयागपुर में हुए एक क्रूरतम घटनाक्रम में भतीजों ने चाचा को काट डाला। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया…
