ईरान और सऊदी अरब कुछ ही दिनों के भीतर एक-दूसरे की राजधानी में अपनी ऐंबैसी यानी दूतावास खोलने जा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाह ने लेबनान की राजधानी बेरूत में इसकी जानकारी दी। हालांकि, अब्दुल्लाह ने ऐंबैसी खुलने की तारीखों का खुलासा नहीं किया।

बताया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री से ईद पर उनकी फोन पर बात हुई थी। जिसमें तय हुआ था कि हम कुछ ही दिनों में ऐंबैसी खोल लेंगे। दरअसल, सऊदी अरब और ईरान ने बिगड़ते संबंधों के बीच 2016 में डिप्लोमैटिक रिलेशन खत्म कर लिए थे। इसके बाद पिछले महीने चीन ने दोंनों के बीच समझौता कराया था।

अब्दुल्लाह ने ये भी बताया कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 12 साल बाद सीरिया जाएंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com