हल्द्वानी में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से 100 मीटर दूर मोबाइल के ब्रांडेड शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ के मोबाइल चोरी होने की सनसनीखेज घटना हुई है, बताया जा रहा है कि आज सुबह चोर वन प्लस मोबाइल के शोरूम में 150 से अधिक मोबाइल चुरा कर ले गए, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि आज सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है, एसएसपी ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए 2 टीमें भेज दी गयी है, जल्द ही चोरों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
