लालकुआँ तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से लालकुआँ और बिंदुखत्ता क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया, जिसमें प्रशासन ने देर शाम बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंदिरानगर द्वितीय में स्थित एक गोदाम में छापेमारी की तो वहां कई कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक, और प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गयी । तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इंदिरानगर द्वितीय में टिंकू नामक व्यक्ति के गोदाम से लगभग 15 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी जिसके बाद प्रशासन द्वारा पॉलीथिन से सम्बंधित सामाग्री को जब्त करने के साथ ही पॉलीथिन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दो लाख रुपए का चालान किया है। इसके अलावा काररोड क्षेत्र में दो दुकानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई और लालकुआं बाजार में आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों का पॉलिथीन रखने पर 15 से 20 हजार रुपए तक का चालान किया गया है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com