काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे स्थित कबाड की दुकानो की चैकिंग का अभियान के तहत इसी क्रम में आज कुण्डा पुलिस के द्वारा हरियावाला तिराहा से बाबरखेड़ा की तरफ सडक की दाहिनी तरफ स्थित एक कबाड़ की दुकान को चैक किया गया तो दुकान के चारदीवारी के अंदर एक टीनसेट के बने कमरे में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संजीत साह पुत्र सुधीर शाह निवासी धर्मपुर पच्चीसा थाना मानिकचक मालदा पश्चिमी बंगाल बताया तथा इस प्लास्टिक की पन्नी बनाने वाली फैक्ट्री को अपना होना बताया फैक्ट्री में लगभग 125 किलो तैयार सिंगल यूज़ प्लास्टिक की पन्नियां एवं 225 किलो कच्चा दाना प्लास्टिक बरामद हुआ। चूँकि मौके पर फैक्ट्री मे सिंगल यूज प्लास्टिक की पन्नीयो का भी उत्पादन किया जा रहा था। जबकि वर्तमान मे उत्तराखण्ड शासन देहरादून के पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग के अधिसूचना के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियमानुसार प्रतिबंध एवं प्रतिषेध किया गया है । ऐसी स्थिती मे मौके से इस क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया कार्यवाही हेतु उनके आदेश पर मौके पर कुछ ही समय पश्चात मौके पर नायब तहसीलदार उपस्थित हो गय उन्होंने मौके का निरीक्षण कर बरामद मालवा प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री को विधिवत रूप से सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com