काशीपुर।ब्लॉक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत कर कानून की जानकारी देने के साथ ही उनकी तमाम समस्याओं के निवारण के संबंध में जागरूक किया गया। ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने हेतु उन्हें कानून की पूरी जानकारी से अवगत कराया गया। इसके अलावा महिलाओं के समक्ष आने वाली विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों के निवारण के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कानूनी जानकारी होना आवश्यक है। इस हेतु उनमें जागरूकता की भावना जागृत करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विधिक से संबंधित किट महिलाओं को प्रदान की गई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
