धर्म यात्रा महासंघ के बैनर तले आज हिंदूवादी संगठनों ने मिलकर महाराणा प्रताप चौक मैं ममता बनर्जी का पुतला दहन किया । धर्म यात्रा महासंघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई द्वारा ममता बनर्जी के करीबी वीर भूत जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल को गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके यह प्रमाणित कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार गौ तस्करी के अरबों रुपए की तस्करी के अवैध कारोबार में पूरी तरह लिप्त है। और पश्चिम बंगाल में पनप रही गोवंश की तस्करी पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गोवंश की अवैध तस्करी को खुलेआम पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश के रास्ते दूसरे पश्चिम देशों को की जा रही है , यह संपूर्ण दुष्कर्म पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर हो रहा है, जिसके लिए पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह उत्तरदाई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण में पनप रहे गोवंश की अवैध तस्करी के धंधे ने देश विदेश में रहने वाले अल्पसंख्यक गो भक्तों की धार्मिक भावनाओं पर गहरा आघात पहुंचाया है। जिसे गो भक्त किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी को लेकर आज हिंदूवादी संगठनों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com