एशिया की नंबर वन लकड़ी मंडी कहे जाने वाली जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र को लकड़ी व्यापार के नाम से जाना जाता है, लकड़ी व्यापारी वन विभाग की आंख में धूल झोंक कर लंबे समय से बिना परमिशन अवैध रूप से आरा मशीन के संचालित कर विभाग को लाखों रुपए का चूना लगा रहे अवैध आरा मशीनों के चलने की सूचना पर डीएफफो तराई पश्चिम वन प्रभाग के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए छापेमारी की गई और अवैध आरा मशीनों पर कार्यवाही की गई साथ ही आरा मशीनों पर लगी मोटर आरा ब्लेट ओर अन्य मशीनों को विभाग द्वारा जब्त किया गया वंही डी एफ फो तराई कुंदन सिंह ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से मुखबिरों द्वारा अवैध आरा मशीन चलने की सूचना मिल रही थी जिस पर आज तराई पश्चिम वन विभाग की टीम द्वारा तीन आरा मशीनों पर छापेमारी की गई है इन तीनो जगह अवैध रूप से आरा मशीने चल रही थी उन्होंने बताया कि छापेमारी में जितने भी टूल्स ओर मशीने है उन्हें सीज कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com