काशीपुर। ओवरटेक करते समय कार चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कार चालक को गंभीर हालत में एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीती अर्द्ध रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे सूर्या चौकी से लगभग 200 मीटर काशीपुर की तरफ एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे चल रही कार संख्या यूके 06 वाई 9146 के चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से ओवरटेक कर पास लेने का प्रयास किया गया। इस दौरान अनियंत्रित होने की वजह से कार ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे टकरा गई। जिससे चालक वसीम अहमद (31) पुत्र शकील अहमद निवासी मोती मस्जिद के पास मोहल्ला अल्लीखां काशीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी काशीपुर में रखा गया है तथा परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को सूर्या चौकी में खड़ी की गई है ।
संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com